पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बगहा-1 प्रखंड सभागार में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में विधानसभा संयोजक ऋतु जायसवाल, कार्यक्रम सह-संयोजक दिवाकर चौधरी, 20 सूत्री सदस्य सह मंडल अध्यक्ष भूलन साह समेत सभी मंडल अध्यक्षों के साथ बगहा-1 प्रखंड के आईसीडीएस विभाग के सीडीपीओ, पदाधिकारी, सुपरवाइजर, सेविका एवं सहायिकाएं शामिल हुईं। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने आपसी सहयोग एवं सहभागिता के साथ ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कहा गया कि सेवा, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना के साथ कार्यक्रम को प्रभावी रूप से आयोजित किया जाएगा।
