पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण
बगहा। वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह जदयू प्रदेश महासचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकु सिंह के नेतृत्व में रविवार को छोटकीपट्टी पिपरिया स्थित मां दुर्गा विवाह भवन में शिक्षक-कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में शिक्षकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मतदान की अपील की गई।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए रिंकु सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने शिक्षकों के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने शिक्षकों से ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में मतदान करने की अपील की।
जदयू किसान प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी वर्गों के सम्मान और विकास के लिए काम किया है।
इस दौरान रिंकु सिंह ने उपस्थित शिक्षकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को फूलमाला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष जुगनू आलम ने किया।

मौके पर अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, चुनाव प्रभारी मुकुंद मुरारी, दयाशंकर सिंह, विमलेंदु सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, इंद्रेश पांडेय, रंजन यादव, प्रदीप पांडेय, रत्नेश सिंह, नन्हे सिंह, शिक्षक देवीदत्त मालवीय, चंद्रशेखर कुमार राव, अभिषेक चौहान, प्रमोद यादव, रूपेश पाठक, लोकेश पाठक, जाहिदजी, जुल्फकार जी, सुनील राउत सहित बड़ी संख्या में उर्दू शिक्षक, मदरसा शिक्षक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
