(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार)…
बेतिया। गन्ना पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिले की सभी चीनी मिलों की तैयारियों, गन्ना खरीद, ढुलाई, यातायात और किसानों की समस्याओं की समीक्षा की गई।डीएम ने गन्ना खरीद में घटतौली और अवैध खरीद पर रोक लगाने के लिए तौल केंद्रों की सघन जांच का निर्देश दिया। साथ ही बिना लाइसेंस गुड़ क्रशरों का संचालन रोकने के लिए एसडीएम एवं ईंख पदाधिकारियों को संयुक्त अभियान चलाने को कहा।उन्होंने गन्ना ढुलाई वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाने, ओवरलोडिंग रोकने, केवल नंबर प्लेट वाले वाहनों से ढुलाई कराने तथा गन्ना ढुलाई मार्गों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। चीनी मिल प्रबंधन को यातायात व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण और चीनी की उचित दर पर बिक्री सुनिश्चित करने को भी कहा।डीएम ने स्पष्ट किया कि गन्ना खरीद पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक में जिले के तीनों अनुमंडलों के एसडीएम, जिला परिवहन पदाधिकारी, यातायात डीएसपी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं सभी चीनी मिलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
