पंचानन सिंह पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। बगहा-चौतरवा एनएच-727 मुख्य मार्ग पर छोटकीपट्टी में सुबोध देशी मुर्गा व अंडा पोल्ट्री फार्म का शुभारंभ किया गया है। पोल्ट्री फार्म खुलने से आसपास के ग्रामीणों व स्थानीय लोगों को देशी मुर्गा और अंडा खरीदने के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।

पोल्ट्री फार्म पर विभिन्न साइज के देशी मुर्गे और अंडे किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह पोल्ट्री फार्म छोटकीपट्टी परसा मोड़ से करीब 500 मीटर पूर्व मुख्य हाइवे रोड के समीप स्थित है, जिससे ग्राहकों को यहां पहुंचने में भी सुविधा होगी।सुबोध देशी मुर्गा पोल्ट्री फार्म के प्रोपराइटर सुबोध साह के बड़े भाई मनबोध साह ने बताया कि फार्म के माध्यम से ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार हर साइज के देशी मुर्गे और अंडे उचित दर पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोल्ट्री फार्म शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही ताजा देशी मुर्गा और अंडा आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
