पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा। दुर्गा पूजा के अवसर पर क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बगहा अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निहार भूषण के नेतृत्व में पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

प्रशासन पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर सतर्क है। अधिकारियों ने लोगों से दुर्गा पूजा का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया है।
