filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: null; delta:1; bokeh:1; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 190.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 34;zeissColor: bright;
सोना-चांदी, बर्तन, कपड़े और पटाखों की दुकानों पर रही भारी भीड़, सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
(पंचानन सिंह बगहा पश्चिम चंपारण बिहार…..
बगहा। धनतेरस को लेकर शुक्रवार को बगहा के बाजारों में रौनक चरम पर रही। सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। शुभ मुहूर्त में खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
सोना-चांदी, बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, पटाखे और झाड़ू सहित अन्य दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी रही। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक सजावट और विशेष ऑफर की व्यवस्था की थी। खासकर आभूषण और बर्तन की दुकानों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही। बाजारों में उमड़ी भीड़ से पूरा शहर त्योहार के रंग में रंगा नजर आया।

वहीं, भीड़ और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए बगहा पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही। प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि खरीदारी के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
