पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। स्वास्थ्य विभाग ने बगहा-2 प्रखंड क्षेत्र में संचालित निजी नर्सिंग होम एवं अल्ट्रासाउंड सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. के0 बी 0 एन सिंह के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान संस्थानों के पंजीकरण, संचालन की अनुमति, अल्ट्रासाउंड संबंधी प्रमाण-पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई।

जांच टीम ने मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, आवश्यक उपकरणों और निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुपालन का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संचालकों को नियमों का पालन करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया।अचानक हुई जांच से निजी स्वास्थ्य संस्थानों के संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया कि बिना आवश्यक प्रमाण-पत्र या निर्धारित मानकों की अनदेखी कर संस्थान संचालित करने वालों पर नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी निजी स्वास्थ्य संस्थानों की जांच जारी रहने की संभावना है।
