सुरक्षा के मद्देनजर विद्युत व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार……..
बगहा। लोक आस्था के महापर्व छठ को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा अंतर्गत मुख्य अभियंता, एसटीएफ, एनबीपीडीसीएल ने विभिन्न छठ घाटों एवं वहां तक पहुंचने वाले मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्युत व्यवस्था का जायजा लेते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान घाटों और आवागमन वाले मार्गों पर बिजली से संबंधित संभावित खतरों को लेकर सतर्कता बरतने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों को छठ पर्व के दौरान विद्युत सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
