पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा, 13 सितंबर 2026। मां जगदम्बे पूजा समिति, बॉम्बे बाजार बगहा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष रितु जायसवाल ने की, जबकि संचालन पूजा समिति के संयोजक मनोज कुमार सिंह ने किया। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को भव्य एवं आकर्षक तरीके से आयोजित करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस वर्ष पूजा के मुख्य आचार्य हिमांशु कुमार मिश्रा होंगे, जबकि अमरेश कुमार तिवारी यजमान की भूमिका निभाएंगे।पूजा के लिए भव्य एवं गगनचुंबी पंडाल के निर्माण की जिम्मेदारी महाबीर टेंट के रितेश गुप्ता को सौंपी गई। उनके माध्यम से पंडाल के साथ-साथ लाइट एवं साउंड की व्यवस्था को लेकर भी सहमति बनी। समिति की ओर से पूजा पंडाल को आकर्षक और भव्य स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर दी गई है।वहीं, मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की भव्य प्रतिमाओं के निर्माण की जिम्मेदारी हाजीपुर के कुशल मूर्तिकार विनोद पंडित को दी गई है। समिति सदस्यों ने उम्मीद जताई कि इस वर्ष पूजा आयोजन को और भी बेहतर एवं यादगार बनाया जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से दीपक राही, रत्नेश कुमार, दीपक गुप्ता, विजय साहू, प्रभात कुमार माली, रितेश कुमार, राजेश गुप्ता, नागेंद्र सहनी, अनिल यादव, वासुदेव प्रसाद, अमरेश कुमार तिवारी, ज्वाला पांडेय, पिंटू जायसवाल, शिव कुमार गुप्ता, सत्येन्द्र पाठक, किशन सोनी, कृष्णा कसेरा, अजय कुमार अधिवक्ता, प्रेम नाथ प्रसाद, राजेन्द्र कुमार, सुशील श्रीवास्तव, रवि जायसवाल सहित समिति के कई सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।
समिति के सदस्यों ने कहा कि मां जगदम्बे की पूजा को श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी सदस्य मिलकर कार्य करेंगे।
