(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार)
बगहा। वाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक एवं जदयू प्रदेश महासचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह को पार्टी ने संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें 24 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संगठन जिला पूर्वी चंपारण का जिला कार्यक्रम प्रभारी मनोनीत किया गया है।इस जिम्मेदारी के लिए रिंकू सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाएंगे। पूर्वी चंपारण में ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। इस मनोनयन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।
