(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार…….
बगहा। अनुमंडल क्षेत्र के बगहा -2 प्रखंड अंतर्गत भड़छी पंचायत के जरार गांव में आगामी 24 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष रंजन यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम प्रभारी विमलेन्दु सिंह उर्फ मुन्ना सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मुन्ना सिंह ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। कानून-व्यवस्था में सुधार के कारण आज बच्चे-बच्चियां निर्भीक होकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। साइकिल योजना, छात्रवृत्ति, उच्च शिक्षा के लिए बिना ब्याज ऋण, हर घर नल का जल, सड़क और बिजली जैसी योजनाओं से आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, सड़क, बिजली, महिला सशक्तीकरण और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में हुए विकास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 24 नवंबर के नीतीश संवाद कार्यक्रम को सफल बनाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।बैठक में नीरा देवी, हेमशिला देवी, लक्ष्मी देवी, फूलवंती देवी, माधुरी देवी, सोना देवी, जानकी देवी, नीरू देवी, रंजना देवी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
