पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार…..…
नरकटियागंज। बल मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 26 नवंबर को 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज के वाहिनी मुख्यालय एवं सभी सीमा चौकियों पर संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट गोविंद कुमार ठाकुर ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ हुई। इस दौरान वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने संविधान के मूल सिद्धांतों और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट गोविंद कुमार ठाकुर ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व जैसे मूल आदर्शों के प्रति जागरूक और प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों के विद्यालयों एवं गांवों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से स्थानीय नागरिकों एवं विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई।
कमांडेंट ने कहा कि भारतीय संविधान विभिन्न धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों के करोड़ों लोगों को एक सूत्र में बांधता है। संवैधानिक मूल्यों का सम्मान और पालन ही मजबूत, समरस एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार है।इस आयोजन के माध्यम से 44वीं वाहिनी एसएसबी ने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और संवैधानिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उप कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार, सहायक कमांडेंट रामवीर कुमार, सहायक कमांडेंट (संचार) रियास पी सहित वाहिनी के सभी अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्व
क भाग लिया।
