पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, ग्रामीण-शहरी सभी के लिए एक समान हुआ नियम केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रिफिल बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव किया है। अब ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं को भी दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ता अब 25 दिन के अंतराल पर अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे।सरकार के मुताबिक एलपीजी की आपूर्ति स्थिति में सुधार और रिफिल बैकलॉग में कमी आने के बाद यह फैसला लिया गया है। तेल विपणन कंपनियों को नए नियम को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया गया है। इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के उन परिवारों को राहत मिलेगी, जहां गैस की खपत अधिक है।
