प्रेमचन्द्र साह मैनाटांड पश्चिम चम्पारण।
मैनाटांड। इनरवा थाना क्षेत्र में 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने 2 किलो 80 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार । यह कार्रवाई छठ घाट के समीप पिलर संख्या 420/3 के पास की गई है। गिरफ्तार तस्कर के पास से एक अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। एसएसबी के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान बलथर थाना क्षेत्र के गांव धनकुटवा निवासी धुरेंद्र राउत के पुत्र विकास कुमार पटेल के रूप में हुई है। जवानों ने उसके पास से 2 किलो 80 ग्राम चरस बरामद करने के साथ अपाची मोटरसाइकिल नंबर BR-22-BT-5834 को भी जब्त किया है। एसएसबी ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार युवक और बरामद सामान को इनरवा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के मामले में प्राथमिक दर्ज करके जेल भेज दिया गया है
