पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा। जनता दल (यूनाइटेड) के वर्ष 2025 – 28 के सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत आईबी भवन बगहा के प्रांगण में रविवार को की गई। कार्यक्रम का आयोजन नव मनोनीत कार्यकारी जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह की अध्यक्षता में किया गया।जो बगहा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को सुदृढ़ और सक्रिय बनाने का उदेस्य है।

बड़ी संख्या में लोगों ने जदयू) की सदस्यता ग्रहण की। इस अभियान में जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया।

प्रभात रंजन सिंह ने कहा कि यह सदस्यता अभियान पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों तथा मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इस अभियान से संगठनात्मक विस्तार को नई गति मिलेगी और आगामी समय में पार्टी जनसेवा के कार्यों को और अधिक सशक्त रूप में आगे बढ़ाएगी।

मौके पर पूर्व सांसद कैलाश बैठा, पूर्व विधायक वाल्मिकीनगर धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, विधानसभा प्रभारी अनिल कुमार,दयाशंकर सिंह, राजेश बैठा,उमाशंकर पटेल, अशोक पटेल, विमलेंदु सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, जुगनू आलम,निवेदिता मिश्रा, जिला संगठन प्रभारी भरत पटेल,श्याम बिहारी गुप्ता उर्फ मुन्ना गुप्ता, दीपक सिंह, जरीना खातून, जानकी देवी, संजय कुमार, सुभाष पटेल, चंदेश्वर सहनी, मोहम्मद राशिद, निजामुद्दीन सिद्दीकी, रविंद्र पटेल, सिंगल दीप गद्दी,रंजन यादव, समेत सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहें।
