बगहा 21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा 05 जून।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल 21वीं वाहिनी बगहा द्वारा कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के मार्गदर्शन में वाहिनी मुख्यालय तथा वाहिनी के सीमा चौकियों में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर संदीक्षा सदस्याओं, अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, बलकर्मियों तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की सक्रिय सहभागिता के साथ कुल 990 पौधों का रोपण किया गया,जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़े तथा लोग प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रेरित हों। सशस्त्र सीमा बल 21वीं वाहिनी बगहा द्वारा किया गया।यह वृक्षारोपण अभियान न केवल हरित पर्यावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में पर्यावरणीय जिम्मेदारी एवं जागरूकता का संदेश भी प्रसारित करता है। कमांडेंट 21वीं वाहिनी बगहा द्वारा इस वर्ष 10 हजार से अधिक वृक्षारोपण के लक्ष्य के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित से जुड़े ऐसे अन्य कार्यक्रमों के आयोजन का भी लक्ष्य रखा गया है।
