नेपाल में GLOF की सूचना एवं गंडक नदी में संभावित जल वृद्धि के मद्देनजर जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण तरनजोत सिंह ने बुधवार को बगहा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न तटबंधों एवं घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को तटबंधों की सतत निगरानी, आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने तथा किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तटवर्ती एवं निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आमलोगों से अपील की कि वे पैनिक न करें, नदी के समीप अनावश्यक रूप से न जाएं और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
