पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा 29 अगस्त 26। सशस्त्र सीमा बल 21वीं वाहिनी द्वारा कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया के अंतर्गत आने वाली 21वीं वाहिनी, 44वीं वाहिनी, 47वीं वाहिनी, 65वीं वाहिनी की सशक्त टीमें अपने दम-खम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान उक्त चारों वाहिनियों के बीच कई रोमांचक कबड्डी मुकाबले आयोजित किए गए। सभी टीमें द्वारा पूरे उत्साह एवं जोश के साथ अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया गया।

इस खेल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बल के जवानों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना, आपसी समन्वय एवं खेल भावना को बढ़ावा देना रहा। अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता के माध्यम से जवानों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना भी और अधिक मजबूत होगी।यह प्रतियोगिता न केवल जवानों को शारीरिक रूप से फिट रखेगी, बल्कि “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” और “फिट इंडिया” के संकल्प को भी साकार करेगी।
