पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा।अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बगहा-1 स्थित सीताराम मंदिर के समीप सुधीर जायसवाल के आवास पर जायसवाल समाज बगहा की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना जायसवाल ने की, जबकि संचालन राकेश जायसवाल ने किया। बैठक में समाज के कुलदेवता भगवान सहस्त्रार्जुन की पूजा के आयोजन को लेकर तिथि निर्धारण, तैयारियों तथा समाज को संगठित करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 18 नवंबर को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान सहस्त्रार्जुन की पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजन में बगहा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और गांवों में रहने वाले जायसवाल समाज के सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित करने पर सहमति बनी। अधिक से अधिक लोगों को आयोजन से जोड़कर सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए मुन्ना जायसवाल ने कहा कि इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है। सभी के सहयोग और सहभागिता से समाज की परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ सामाजिक एकजुटता को भी मजबूत किया जा सकता है।बैठक में आयोजन की तैयारियों में सामूहिक रूप से योगदान देने तथा पंचायत और गांव स्तर तक समाज के लोगों को कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने का निर्णय लिया गया।मौके पर नागेंद्र जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, रितु जायसवाल, दीपक जायसवाल, सुधीर जायसवाल, आशुतोष कुमार जायसवाल, चुमन जायसवाल, टिंकू जायसवाल, रवि जायसवाल, विवेक जायसवाल, लालजी जायसवाल, अर्जुन जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, उमेश जायसवाल, गौरीशंकर जायसवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
