(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार..)
बगहा। मां जगदम्बे पूजा समिति, बॉम्बे बाजार की बैठक शुक्रवार को शांति विवाह भवन में अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। देर शाम तक चली बैठक का संचालन संयोजक मनोज कुमार सिंह ने किया।
बैठक में वर्ष 2026 में संपन्न दुर्गा पूजा के आय-व्यय का लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पूजा में कुल 4,68,650 रुपये की आय हुई, जबकि 4,53,777 रुपये खर्च हुए। इस प्रकार समिति के पास 14,873 रुपये की बचत हुई।अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने सभी सदस्यों के सहयोग और संतुलित खर्च के लिए आभार जताया। वहीं, संयोजक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि लगातार बारिश और खराब मौसम के बावजूद सदस्यों ने ग्राउंड से पानी निकालने से लेकर चंदा संग्रह और पूजा आयोजन तक में सराहनीय योगदान दिया। उन्होंने आर्थिक एवं शारीरिक सहयोग करने वाले सदस्यों के साथ प्रशासनिक, सामाजिक, राजनीतिक और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।बैठक में दीपक राही, रितु जायसवाल, ज्वाला पांडेय, अमरेश तिवारी, अचिंत्य कुमार लल्ला, गुड्डू श्रीवास्तव, प्रभात माली, सत्येंद्र पाठक, अनिल यादव, सुशील श्रीवास्तव, नागेंद्र सहनी, शिव कुमार, पिंटू जायसवाल, दीपु तिवारी, विजय साहू, रितेश जायसवाल, कृष्णा कसेरा, राजेंद्र कुमार, प्रेमनाथ, दुर्गेश कुमार, बासुदेव प्रसाद, किशन सोनी, गोविंद जायसवाल, दीपक सिंह और दीपक गुप्ता सहित समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।
