पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार……
बगहा। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा ने घाटों एवं वहां तक पहुंचने वाले मार्गों पर सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। सभी छठ घाटों पर विद्युत कर्मियों की तैनाती की जाएगी। कर्मी विभागीय ड्रेस के साथ रिफ्लेक्टिव जैकेट पहनकर ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
विद्युत विभाग की टीम सुबह से ही छठ घाटों पर पहुंचकर जनरेटर की वायरिंग सहित अन्य विद्युत व्यवस्थाओं की जांच कर रही है। इसके साथ ही प्रत्येक घाट पर नियंत्रण कक्ष का मोबाइल नंबर भी साझा किया गया है, ताकि श्रद्धालु किसी भी समस्या की सूचना तत्काल दे सकें।
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा ने श्रद्धालुओं से विद्युत सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति या विद्युत संबंधी समस्या होने पर नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9264456429 पर सूचना देने का अनुरोध किया गया है। विभाग की ओर से सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी ग
ई हैं।
