पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
वाल्मीकिनगर। सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात SSB 21वीं वाहिनी के जवानों ने मानवीय सेवा और तत्परता का परिचय देते हुए गंभीर स्थिति में एक गर्भवती महिला को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।जानकारी के अनुसार, 09 सितंबर 2026 को करीब 8:30 बजे सीमा चौकी झंडूटोला के कार्यक्षेत्र (AOR) अंतर्गत आने वाले ग्राम बिनटोला की एक गर्भवती महिला की तबीयत अचानक गंभीर हो गई। इसकी सूचना मिलने पर 21वीं वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के तत्काल निर्देश पर सीमा चौकी चकदावा की RRT टीम एवं जवानों ने त्वरित कार्रवाई की।

SSB जवानों ने गर्भवती महिला को सरकारी वाहन से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), वाल्मीकिनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।SSB की इस त्वरित मानवीय पहल से गर्भवती महिला की स्थिति सामान्य एवं स्थिर होने में मदद मिली। सीमावर्ती क्षेत्र में SSB जवानों द्वारा किए गए इस कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की। यह कार्रवाई सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती ग्रामीणों की सेवा और सहयोग के प्रति SSB की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
