पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा। गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को बगहा-1 प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरिया में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अनिल कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली।

प्रभात फेरी के माध्यम से बच्चों ने महात्मा गांधी के विचारों, सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय का माहौल देशभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। प्रभात फेरी में शामिल छात्र-छात्राओं ने गांधीजी के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में शिक्षक धनेश्वर मिश्रा, अनुप तिवारी, शशिशेखर कुशवाहा, प्रेमनारायण मिश्रा, अजय आनंद, अखिल पाठक, प्रदीप कुमार, अनिमेष कुमार, महावीर प्रसाद, समीर प्रताप सिंह, रागिनी सिंह, निक्की कुमारी, प्रियंका कुमारी, रीना कुमारी, शालिनी सिन्हा, अनामिका कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने गांधी जयंती के अवसर पर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया।
