पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आह्वान पर आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी गतिविधियों को लेकर हुई चर्चा
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर गुरुवार को पटना में बगहा पुलिस जिला राजद संगठन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बगहा पुलिस जिला से राजद के आलमगीर रब्बानी, अर्थराज यादव, हीरालाल यादव, मुकेश कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
