पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड बगहा एक के सिंगाड़ी पिपरिया पंचायत स्थित पिपरिया गांव वार्ड नं 10 में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशांक नवल की अध्यक्षता में रविवार को उदयभान सिंह के आवास पर किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल में फॉर्मर रजिस्ट्री, यूरिया की कमी, जैविक खाद एवं उद्यानिक फसल पर चर्चा की गई। किसान चौपाल में काफी संख्या में किसान की भीड़ जुटी थीं।चौपाल में किसानों को कृषि योजनाएं एवं आधुनिक खेती के तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को किसान निबंधन कराने के लाभ बताने के साथ उन्हें अपना पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित भी किया गया। चौपाल में किसानों को संतुलित मात्रा में खाद के उपयोग की सलाह दी गई।प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशांक नवल द्वारा कहा गया कि आवश्यकता से अधिक रासायनिक खाद का प्रयोग मिट्टी की उर्वरता को प्रभावित करता है।कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के गुर बताए गए। चौपाल में किसानों को मृदा जांच, जैविक खाद के उपयोग, फसल प्रबंधन तथा सरकार द्वारा संचालित अलग-अलग कृषि योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

किसानों ने खेती से जुड़ी समस्याओं को प्रखंड तकनीकी प्रबंधक के समक्ष रखा, जिसके समाधान के लिए उन्हें आवश्यक सुझाव दिए गए। मौके पर कृषि सलाहकार राजकुमार सिंह,किसान कामेश्वर मिश्रा, विजय कुमार पांडेय,पप्पू गोंड, युगुलकिशोर सिंह, विजय सिंह, रुद्रप्रताप मल्ल, गोलू सिंह, चुन्नू सिंह, अमीरी साह, प्रतिमा देवी,सीमा देवी,प्रभावती देवी, अभय दुबे, मंशी साह, प्रदीप सिंह, मनोज साह,बुलबुल यादव समेत दर्जनों से अधिक किसान चौपाल में मौजूद रहे।
