पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा पुलिस जिला में अपराध नियंत्रण, अवैध शराब के कारोबार पर रोक और फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान में कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया, जबकि कुछ आरोपियों को रिकॉल के आधार पर मुक्त किया गया।
चौतरवा थाना पुलिस ने मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत चांदनी देवी, पति ध्रुव पासवान को गिरफ्तार किया। वहीं वारंटी धनंजय चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। वारंटी नन्दकिशोर यादव उर्फ ननकिशोर यादव को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जिसे रिकॉल पर मुक्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 30 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई।भैरोगंज थाना पुलिस ने मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के फरार अभियुक्त बली सहनी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।ठकराहा थाना की पुलिस ने मद्यनिषेध से जुड़े मामले में हरिद्वार यादव को गिरफ्तार किया। इसके अलावा मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत फरिन्द्र राम, सता यादव, बिनोद यादव, बिरबल गुप्ता, उमेश ठाकुर, भैरोलाल गोंड, जगुनी साह एवं अनुप निषाद को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में 27 लीटर देशी चुलाई शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।
धनहा थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में ऑसू मिश्रा तथा वारंटी शिवरण यादव और श्रीराम यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की।रामनगर थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अनिल कुमार को गिरफ्तार किया। इसके अलावा वारंटी शंकर चौधरी, विनोद महतो, संजय सहनी, ईगन खां उर्फ महताब खां एवं छोटे खां उर्फ अफताब खां को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।सेमरा थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मानिक देव, कमलैश देव एवं साधना देवी को गिरफ्तार कर थाना लाया, जिन्हें रिकॉल पर मुक्त किया गया।
लौकरिया थाना पुलिस ने वारंटी रामचन्द्र पासवान को गिरफ्तार कर थाना लाया और रिकॉल पर मुक्त किया। वहीं दहेज अधिनियम एवं एससी/एसटी एक्ट समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं के मामले में फुलेश्वर सहनी, मोहन सहनी एवं सतेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। वारंटी झीनत राम को भी गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जिसे रिकॉल पर मुक्त किया गया।
नौरंगिया थाना पुलिस ने वारंटी अशोक राम एवं बिरझा मुसहर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
बगहा थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत बाबू जान को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। वहीं अपहरण से संबंधित मामले में पुलिस ने अपहृता बबिता कुमारी को बरामद किया। न्यायालय के आदेश के बाद अपहृता को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।बगहा पुलिस की ओर से जारी विवरण के अनुसार, अभियान के दौरान 37 वारंटों का निष्पादन किया गया। वहीं 6 मामलों में कुर्की की कार्रवाई की गई। पुलिस ने 237 वाहनों की जांच की, जिसमें यातायात नियमों के उल्लंघन पर 1 लाख 4 हजार रुपये की शमन राशि वसूल की गई।
पुलिस की इस कार्रवाई में अवैध शराब के खिलाफ अभियान के साथ-साथ फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित वारंटों के निष्पादन और वाहन जांच पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बगहा पुलिस जिले में अपराध एवं अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
