पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। क्षेत्र में हो रही बारिश ने किसानों की चिंता और राहत दोनों बढ़ा दी है। बारिश से जहां खेतों में खड़ी धान की फसल को पर्याप्त नमी मिलने से कई किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है, वहीं जिन किसानों की धान की फसल पककर कटाई के लिए तैयार हो चुकी है, उनके लिए लगातार बारिश होने से परेशानी का कारण बन सकता हैं।किसानों के अनुसार, जिन खेतों में धान की फसल अभी बढ़वार की अवस्था में है, वहां बारिश से फसल को फायदा मिलने की उम्मीद है। पर्याप्त नमी मिलने से धान की फसल के विकास में मदद मिलेगी और सिंचाई के लिए खर्च नहीं करनी पड़ेगी।वहीं, जिन किसानों की धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है और कटाई का समय आ गया है, उनके सामने मौसम की मार से नुकसान की आशंका बढ़ गई है। अगर लगातार बारिश होती है तो खेतों में पानी जमा होने से कटाई प्रभावित हो सकती है। खेत में तैयार धान गिरने और दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने की भी चिंता किसानों को सता रही है।
किसानों का कहना है कि इस समय मौसम का मिजाज फसल के हिसाब से अलग-अलग प्रभाव डालता हैं तो एक ओर बारिश से पिछड़ी फसल को फायदा होगा, तो दूसरी ओर तैयार फसल की कटाई में देरी होने से किसानों की परेशानी बढ़ जाएगी।
