पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बेतिया 12 सितंबर 26। शहर के सुप्रिया रोड स्थित जावेद हबीब के सामने सोने-चांदी के आभूषणों के प्रतिष्ठित कल्याण ज्वेलर्स शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह में मशहूर फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनकी मौजूदगी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
शोरूम के उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों और आभूषण प्रेमियों में काफी उत्सुकता रही। करिश्मा कपूर की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों का उत्साह देखते ही बना।
इस अवसर पर शोरूम के संचालक राहुल कुमार जायसवाल और रवि कुमार जायसवाल ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को सोने और चांदी के आभूषणों की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान शोरूम को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों, ग्राहक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। शोरूम के शुभारंभ के साथ ही बेतिया के आभूषण बाजार में एक नए विकल्प की शुरुआत हुई है।
