filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: null; delta:1; bokeh:1; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 170.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;zeissColor: bright;
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। शहर के जोड़ा मंदिर रोड स्थित गुरुवार को लक्ष्मी राम एंड संस एक्सक्लूसिव एशियन पेंट्स शोरूम एवं कलरक्यूब स्टोर का बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंद किशोर राम बगहा विधायक राम सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला के द्वारा गुरुवार को फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया गया। बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंद किशोर राम बगहा विधायक राम सिंह तथा बगहा भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला बतौर विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहे। मंत्री नंदकिशोर राम ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस शोरूम के शुरू होने से बगहा एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को अब एक ही छत के नीचे एशियन पेंट्स के विभिन्न उत्पादों और रंगों की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। इस दौरान एशियन पेंट्स के एरिया मैनेजर राकेश रोशन, सीनियर सेल्स ऑफिसर मो. आदिल खान एवं टीएसआई आयुष ठाकुर समेत कंपनी के अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।


उद्घाटन समारोह को लेकर स्थानीय लोगों और ग्राहकों में भी उत्साह देखा गया। क्षेत्र में नए एक्सक्लूसिव स्टोर की शुरुआत से ग्राहकों को आधुनिक उत्पादों और सुविधाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह में बगहा नगर उपसभापति रश्मि रंजन, सुषमा सिंह, रितु जयसवाल, सिप्पू चौबे,अमरेश श्रीवास्तव, ओम निधि वत्स, शैलेश दुबे, अमित तिवारी, विजय साहू, अमरेश तिवारी समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
