बगहा 21 फरवरी।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत गोबरहिया थाना क्षेत्र में आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बुथों की निरीक्षण की गई। एएसपी अभियान देवेश मिश्रा व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामनगर नंदजी प्रसाद के नेतृत्व में संपन्न बुथों की निरीक्षण के दौरान भौतिक सत्यापन में गोबरहिया थानाध्यक्ष रामानंद साह शामिल थे। पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गोबरहिया थाना क्षेत्र के 16 विधालयों के बुथों की सत्यापन की गई। तथा थाना क्षेत्र के विभिन्न पोलिंग बूथों की सत्यापन की गई। उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान गोबरहिया समेत विभिन्न 16 मतदान केंद्रों की भौतिक सत्यापन की गई। तथा मतदान केंद्रों के विभिन्न सुविधाओं के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जानकारी हासिल की गई। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर शौचालय, जल, विधुत, विकलांगों के लिए मतदान करने हेतु बेहतर सुविधा करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दी गई। तथा संबंधित विधालयों के प्रधानाध्यापकों से कहा गया कि केन्द्रों की बेहतर व्यवस्था ससमय निर्धारित करने की आदेश दी गई। मतदान केंद्रों की भौतिक सत्यापन के क्रम में गोबरहिया थानाध्यक्ष रामानंद साह के अलावे कई पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
