पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। बगहा विधानसभा क्षेत्र के बगहा-1 प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज सिंघाड़ी पिपरिया में शनिवार को एमएलसी सौरभ कुमार पहुंचे। उन्होंने मुखिया अर्चना पांडेय एवं एमएलसी प्रतिनिधि दीपक पांडेय उर्फ रिंकू पांडेय के आवास पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।बैठक के दौरान क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, पंचायतों में संचालित विकास कार्यों तथा आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। एमएलसी ने पंचायत प्रतिनिधियों से क्षेत्र की समस्याओं और विकास की जरूरतों की जानकारी ली तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

इस अवसर पर चंदरपुर-रतवल के मुखिया नितेश राव, लगुनहा-चौतरवा के मुखिया प्रतिनिधि आनंद शाही, भैंसही के मुखिया रणविजय सिंह उर्फ नन्हे सिंह, महिपुर-भतौड़ा के मुखिया दुर्गेश ठाकुर, हरदी-नदवा के मुखिया प्रेम चौधरी, बसवरिया पंचायत के मुखिया रौशन तिवारी समेत बगहा-1 प्रखंड क्षेत्र के कई मुखिया एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में पंचायत स्तर की समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाते हुए उनके समाधान और विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया।
