(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार………
बगहा। नगर परिषद के वार्ड संख्या 25 स्थित गोड़िया पट्टी छठ घाट पर छठ महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पूजा समिति एवं स्थानीय लोगों की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।छठ घाट पूजा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राहुल सिंह ने बताया कि नदी में पानी कम होने के बावजूद व्रतियों की सुविधा के लिए चचरी पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इससे श्रद्धालु नदी के दोनों तटों से अस्ताचलगामी एवं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकेंगे।उन्होंने बताया कि समिति और स्थानीय लोगों के सहयोग से घाट की साफ-सफाई, सजावट एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस कार्य में रानू सिंह पुजारी चौधरी, रमाकांत शाह, मुकेश कुशवाहा, राजेंद्र चौधरी, रिपु यादव, रंभू गोंड विश्वनाथ शर्मा, नीरज सिंह, कृष्णा कुमार एवं महेश प्रसाद सक्रिय योगदान दे रहे हैं।समिति का प्रयास है कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराया जा सके।
