99 प्रतिशत उत्पादों पर मिलेगी छूट, प्रत्येक 100 रुपये की खरीदारी पर एक रुपये का रिवॉर्ड
(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार…..
बगहा।अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड बगहा एक के चौतरवा बाजार में गुरुवार को निवन मेघा मार्ट की तीसरी शाखा का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में भाजपा के युवा नेता सह सलहा बरियारवा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं समाजसेवी अमरेश्वर सिंह उर्फ अमर सिंह, चंदरपुर रतवल के मुखिया नितेश राव तथा लगुनाहा चौराराव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आनंद शाही ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।इस अवसर पर मार्ट के डायरेक्टर नितेश कुमार सिंह, अगस्त सिंह एवं अरविंद कुमार यादव ने बताया कि चौतरवा में खुली यह निवन मेघा मार्ट की तीसरी शाखा है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा और संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान में गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए करीब 99 प्रतिशत उत्पादों पर विशेष छूट दी जा रही है।डायरेक्टर नितेश कुमार सिंह ने बताया कि मार्ट में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को रिवॉर्ड का भी लाभ मिलेगा। इसके तहत प्रत्येक 100 रुपये की खरीदारी पर एक रुपये का रिवॉर्ड दिया जाएगा। ग्राहक के खाते में 100 रुपये का रिवॉर्ड जमा होने पर वह इस राशि से मार्ट के किसी भी सामान की खरीदारी कर सकेंगे।उद्घाटन के दौरान अमरेश्वर सिंह एवं नितेश राव ने प्रतिष्ठान के संचालकों को बधाई देते हुए उनके व्यवसाय की सफलता की कामना की। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं ग्राहक उपस्थित रहे।
