एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक, छठ घाटों पर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश
(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार…..
रामनगर। आगामी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को रामनगर में अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी बगहा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में एसडीपीओ रामनगर सत्येन्द्र राम, बीडीओ, सीओ, ईओ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में छठ घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने और घाटों पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।प्रशासन ने आमलोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए छठ महापर्व मनाने की अपील की।
