पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। प्रखंड बगहा दो के उच्च माध्यमिक विद्यालय पटखौली में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण गतिविधि एवं नेत्रिका फाउंडेशन के बैनर तले पर्यावरण की पाठशाला सह पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया।

पाठशाला को सम्बोधित करते हुए महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के प्रो. डॉ अमित रंजन ने कहा कि आज के समय में “ब्रह्मा, विष्णु और महेश” के रूप में पेड़ है जो हमारी सृष्टि के पालनकर्ता हैं। उन्होंने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि छोटी उम्र में बड़ा संदेश देने और प्रकृति संरक्षण की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाने की जरूरत है। उप सभापति श्रीमती रश्मि रंजन ने अपने सम्बोधन में प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग जरूरत भर ही करने की अपील की।
वहीं, नवनीत कुमार गिरि ने पेड़, पानी और प्लास्टिक पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन तीनों की रक्षा करना ही हमारे भविष्य को सुरक्षित रखने का सबसे महत्वपूर्ण कदम है। पर्यावरणविद विनय कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण एक बड़ी चुनौती बन चुकी है, लेकिन इस चुनौती को स्वीकार करना करने के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान अध्यापक नागेंद्र प्रसाद ,संचालन उज्ज्वल नमन ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं बढ़ चढ़ कर भाग लिए । विद्यालय परिसर में बालिकाओं ने अतिथियों के साथ पौधारोपण किया और लगाए गये पौधों की रक्षा का संकल्प लिए।

कार्यक्रम में विभाग संयोजक डॉ०अमित रंजन, प्रान्त युवा प्रमुख नवनीत कुमार गिरी, पर्यावरण प्रेमी विनय कुमार, मोतिहारी जिला मीडिया प्रमुख आदर्श कुमार, जिला संयोजक जितेन्द्र कुमार, शिक्षण संस्थान प्रमुख प्रमोद गुप्ता, धार्मिक संस्थान प्रमुख अशोक राव, युवा शक्ति प्रमुख सुनिल कुमार, पेड़ प्रमुख गजेन्द्र यादव, नगरपरिषद उपसभापति रश्मि रंजन जी की गणमान्य उपस्थिति रही।
