पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
औरंगाबाद – भव्य कलश यात्रा के साथ मां दुर्गा क्लब सेवा संस्थान द्वारा दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया। इस कलश यात्रा में 501 कन्याओं ने भाग लिया। गांधीनगर स्थित मंदिर परिसर से देव सूर्य मंदिर जाकर पवित्र जल को कलश में भरकर पुनः भक्तगण मंदिर परिसर पहुंचे। विदित हो कि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम 8 जुलाई को होगा, वहीं 9 जुलाई को भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा । कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हो गया । आचार्य पंडित विनय तिवारी ने कहा कि वाराणसी और पटना के भी कर्मकांड विशेषज्ञ बुलाए गए हैं।औरंगाबाद, गया के विद्वान भी इस भक्ति कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।मां दुर्गा क्लब सेवा संस्थान के सचिव श्री अमरजीत कुमार उर्फ छोटेलाल सिंह ने बताया कि दुर्गा माता के साथ मुख्य द्वार पर हनुमान जी और गणेश भगवान की मूर्ति स्थापित की गई है , वहीं दुर्गा माता मंदिर के पीछे शिव परिवार को स्थान दिया गया है। अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ चुलबुल सिंह ने कहा कि महायज्ञ में प्रवचन के साथ-साथ भजन कीर्तन और देवी जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

दुल्हन की तरह मंदिर को सजाया गया है। स्वरांजलि सेवा संस्थान के कलाकार एवं सामाजिक कर्ता भी बढ़कर चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पूजा संरक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बहाल करने में भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस कार्यक्रम में उप सचिव कुलवंत सिंह, कोषाध्यक्ष विपिन सिंह व अविनाश कुमार , अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, राम केवल ,राम आशीष प्रसाद, राजेंद्र कुमार ,अमरेश सिंह , फौजी भरत सिंह ,जय मंगल सिंह ,मिथिलेश सिंह, प्रमोद शर्मा ,सुबोध सिंह के साथ-साथ मां दुर्गा क्लब सेवा संस्थान के सदस्यों में अमित, सोनी, चंदन, बाबू भाई, अनिल कुमार एवं मुकेश गुप्ता आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
