आशुतोष जायसवाल बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार……..
बगहा।जायसवाल समाज बगहा द्वारा शुक्रवार को डॉ.काशी प्रसाद जायसवाल की जयंती पर एक सभा का आयोजन किया गया।सभा में उपस्थित समाज के लोगों ने उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें स्मरण किया।सभा में रमाशंकर प्रसाद,नागेंद्र जायसवाल,दीपक जायसवाल,संजय जायसवाल,धर्मेंद्र जायसवाल,टिंकू जायसवाल,आशुतोष जायसवाल,विजय कुमार,सुधीर जायसवाल,अथर्व जायसवाल उपस्थित थे।
