(मिथिलेश कुमार झा सुपौल)….
सुपौल। धनतेरस, दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), सुपौल के निदेशक उदय कुमार कर्ण ने जिलेवासियों एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों से पटाखों से दूर रहने और दीपावली का त्योहार सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों और उमंग का पर्व है। पटाखों से दुर्घटना और प्रदूषण का खतरा रहता है, इसलिए बच्चों को इनसे दूर रहना चाहिए।इस दौरान उन्होंने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लगातार बेहतर प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने इसका श्रेय शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और उचित मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।अंत में उन्होंने सभी जिलेवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
