(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार………
बगहा। शहर के चर्चित कारोबारी शंभू अग्रवाल के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और गोदामों पर मंगलवार को जीएसटी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पटना से पहुंची टीम ने अधिकारियों की मौजूदगी में बही-खाते, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड, जीएसटी बिल और स्टॉक का सत्यापन किया। जांच के दौरान दो ऑटो पर बोरियों में लदा सामान जब्त कर नगर थाने को सौंप दिया गया। नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने इसकी पुष्टि की। दोपहर से देर शाम तक चली कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में चर्चा रही। फिलहाल विभाग ने छापेमारी के कारणों और जांच में मिली गड़बड़ियों के संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं दी
है।
