एसडीएम, एसडीपीओ समेत अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार….
बगहा। बगहा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत मधुबनी प्रखंड के बासी छठ घाट पर छठ पूजा एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चांदनी कुमारी, एसडीपीओ निहार भूषण, धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह एवं अंचलाधिकारी नन्दलाल राम मौजूद रहे।अधिकारियों ने बासी छठ घाट एवं मेला स्थल का बारीकी से जायजा लेते हुए आयोजन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर जानकारी ली गई।निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी करने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य छठ पूजा एवं कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और बेहतर माहौल उपलब्ध कराना है।
