पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण
बगहा 6 मार्च। बेतिया में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर बुधवार को भाजपा नेता श्वेतमणि सिंह उर्फ तुषार सिंह के द्वारा रैली निकाली गई। भाजपा समर्थकों द्वारा एक ही नारा एक ही नाम अबकी बार 400 से पार लोकसभा बाल्मीकिनगर मांगे कमल निशान वाल्मिकीनगर में हर हर मोदी घर घर मोदी नमो नमो का जाप करो मोदी सरकार को याद करो विकास क्षेत्र में मोदी सरकार सबसे आगे है कि नारा लगाया गया। दो पहिया चार पहिया समेत बस के साथ रैली का नारा लगाते हुए बीजेपी के समर्थकों ने बगहा विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया फार्म हाउस से बेतिया पहुंचे। रैली में नन्हे मिश्रा,मनंजय निराला, मनोज मुखिया, शशिरंजन सिंह, लालाबाबू यादव, बबलू यादव, दयानंद गिरी, संजय कुमार समेत सैकड़ो की संख्या में बीजेपी समर्थक उपस्थित थे।
