filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: null; delta:1; bokeh:1; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 145.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;zeissColor: bright;
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। भैरोगंज थाना क्षेत्र के कपरधिका कुष्ठ रोगी आश्रम के समीप बुधवार की शाम हुए गोलीकांड में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए आरोपियों में मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना प्रसाद और उनके चालक संदीप यादव शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम करीब पांच बजे भैरोगंज पंचायत के कपरधिका कुष्ठ रोगी आश्रम के समीप पंचायत के उपमुखिया अशोक दास, वार्ड संख्या-09 और वार्ड सदस्य राधेश्याम राम, वार्ड संख्या-05 सड़क किनारे मंदिर परिसर में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे और दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।अचानक हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए दोनों जनप्रतिनिधि मौके से भागकर अपने घर की ओर जाने लगे। बताया गया कि हमलावरों ने उनका पीछा करते हुए करीब दर्जन भर गोलियां चलाईं और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।गोली चलने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भैरोगंज थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों जनप्रतिनिधियों को तत्काल बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया।
**अशोक दास को तीन और राधेश्याम को लगी दो गोलियां**
बगहा एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि गोलीबारी में उपमुखिया अशोक दास को तीन गोलियां तथा वार्ड सदस्य राधेश्याम राम को दो गोलियां लगी थीं। दोनों का इलाज कराया गया है और चिकित्सकों द्वारा शरीर में फंसी गोलियों को निकाल दिया गया है। फिलहाल दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

दो नामजद अभियुक्त हिरासत में बगहा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामले में दो नामजद अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है। इनमें मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना प्रसाद और उनके चालक संदीप यादव शामिल हैं। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।बताया जा रहा है कि पंचायत की योजनाओं को लेकर उपमुखिया अशोक दास और मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना प्रसाद के बीच करीब एक वर्ष से विवाद और आपसी तनातनी चली आ रही थी। घायल अशोक दास ने बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना प्रसाद पर गोली चलाने का आरोप लगाया था।
**तीन घंटे तक सड़क जाम, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त**
गोलीकांड के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रामनगर-भैरोगंज-त्रिवेणी नहर मार्ग को करीब तीन घंटे तक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने भैरोगंज थाना की गाड़ी को भी निशाना बनाया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थिति को देखते हुए रामनगर और चौतरवा थाना की विशेष पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद सड़क पर लगा जाम हटवाया गया और यातायात सामान्य कराया गया।
**आवेदन मिलने के बाद दर्ज होगी प्राथमिकी**
प्राथमिकी दर्ज होने के संबंध में एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि परिजनों से आवेदन प्राप्त होने के बाद गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

इधर, पुलिस अधिकारियों ने घायल उपमुखिया अशोक दास और वार्ड सदस्य राधेश्याम राम के घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अधिकारियों ने परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने तथा घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
