पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। पुलिस जिला अंतर्गत भैरोगंज थाना क्षेत्र के भैरोगंज पंचायत में बुधवार को गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। पंचायत के उप मुखिया अशोक दास समेत एक वार्ड सदस्य राधेश्याम राम को गोली लगने की सूचना है।घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां बेहतर ईलाज के लिए जिला अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया गया।वहीं, हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारण और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलते ही भैरोगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ करते हुए घटनास्थल की स्थिति की भी जानकारी ली। गोलीबारी के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।बगहा एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि उप मुखिया और एक वार्ड सदस्य को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई है। मामले में मुखिया पति पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।पुलिस घटना के कारणों के साथ-साथ गोली चलाने वाले व्यक्ति और विवाद में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। घटना के बाद पंचायत क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
