पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा।मुख्यमंत्री के नशामुक्त बिहार के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक और बड़ी सफलता मिली है। नौरंगिया थाना क्षेत्र के रोहुआ नाला जंगल में चल रहे अवैध शराब के काले कारोबार को प्रशासन ने उखाड़ फेंका है।एक गुप्त सूचना के आधार पर ALTF टीम (बगहा), वन विभाग और नौरंगिया थाना की पुलिस ने मिलकर बुधवार को एक संयुक्त विशेष अभियान चलाया। टीम ने जंगली रास्तों को पार करते हुए शराब निर्माण के अड्डों पर अचानक धावा बोल दिया।जंगल में छिपाई गई अवैध शराब भट्टी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। भारी मात्रा में शराब बनाने के लिए तैयार किया गया कच्चा माल (पाश) मौके पर ही नष्ट किया गया। शराब बनाने के उपकरणों को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
