पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा। गंडक बराज से छोड़े गए पानी के कारण भेड़िहरी गांव के बंगाली कॉलोनी एवं रोहुआ टोला में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है।
अपर समाहर्ता, पश्चिमी चंपारण राजीव रंजन सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा चांदनी कुमारी, अंचल अधिकारी वसीम अकरम तथा एसएसबी 21वीं वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संवित राउत के नेतृत्व में प्रशासन एवं एसएसबी की टीम प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालकर उच्च विद्यालय, भेड़िहरी स्थित राहत शिविर में पहुंचा रही है।

राहत शिविर में प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, आवश्यक सामग्री एवं चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
प्रशासन एवं संबंधित टीमें जलस्तर और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय रखा गया है
