पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को बगहा पुलिस जिला राजद की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।अनुमंडल कार्यालय बगहा स्थित भीमराव अंबेडकर चौक पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
राजद नेताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आपत्तियां जताईं। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा लिए गए कुछ निर्णय लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।

कार्यक्रम में प्रभारी अनिता भारती, दुर्गेश सिंह चौहान, ओमप्रकाश यादव (किसान नेता), बुद्धराम यादव, संजय पाल, मयुरसेन यादव, गोदावरी देवी, अंजलि देवी, राजू खां, प्रभावती देवी समेत राजद के बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।राजद की ओर से 25 सितंबर को बिहार के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किए जाने की घोषणा की गई थी।
