पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बेतिया। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने गुरुवार को शहर के सागर पोखरा, दुर्गा बाग पोखर एवं उतरवारी पोखर घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ एवं प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा की। संबंधित पदाधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

नगर आयुक्त ने कहा कि छठव्रतियों की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। घाटों पर स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी, सुगम पहुंच पथ और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। छठ एवं दीपावली को लेकर नगर निगम क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है।
