filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 0; shaking: 0.171108; highlight: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 8; brp_del_th: 0.0003,0.0000; brp_del_sen: 0.1000,0.1000; delta:1; bokeh:1; ispap:1; papproctime: 2026:11:07 11:38:42; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 211.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 33;zeissColor: bright;
(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार……
धनहा। दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को धनहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मधुबनी प्रखंड के बीडीओ कुंदन कुमार, सीओ नंदलाल राम सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।
बैठक में पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव कायम रखने पर चर्चा हुई। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने, असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने छठ घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों ने पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
