पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बगहा में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा।पुलिस अधीक्षक, बगहा ने सभी आवेदकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए आवेदकों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।जनसुनवाई के उपरांत प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित निष्पादन को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा मामलों का नियमानुसार शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।पुलिस कार्यालय बगहा में प्रत्येक कार्य दिवस पर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इस दौरान आमजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य जनशिकायतों का त्वरित समाधान करते हुए आम लोगों को बेहतर पुलिसिंग एवं न्यायसंगत कार्रवाई उपलब्ध कराना है।
