पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर 10 + 2 डीएम एकेडमी विद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी देवीदत्त मालवीय ने बगहा वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के विकास और समाज की प्रगति का मूल आधार है। शिक्षा एवं ज्ञान से व्यक्ति में आत्मविश्वास, जागरूकता और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि साक्षर नागरिक अपने अधिकारों और कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझकर लोकतंत्र एवं राष्ट्र निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकता है। हमारी सरकार का संकल्प है कि बगहा क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक साक्षर हो और सभी लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिले।उन्होंने कहा कि विशेष रूप से वंचित वर्गों, महिलाओं, ग्रामीण क्षेत्रों तथा शिक्षा से दूर रह गए लोगों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। आज के डिजिटल युग में डिजिटल साक्षरता भी समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गई है। इसलिए लोगों को डिजिटल माध्यमों के प्रति जागरूक और सक्षम बनाना भी जरूरी है।
उन्होंने ने शिक्षकों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे साक्षरता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सभी यह संकल्प लें कि कोई भी व्यक्ति निरक्षर न रहे और शिक्षा का प्रकाश हर घर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि साक्षर एवं शिक्षित समाज ही विकसित और आत्मनिर्भर प्रदेश व देश की मजबूत नींव है।
